BREAKING

गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड एवं कई सामाजिक संगठनो ने पाकिस्तान का पुतला जलाया

आज गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के आह्वान पर शिमला बाईपास रोड स्थित नयागांव में पाकिस्तान का पुतला जलाया गया और जमकर आक्रोश प्रकट किया.

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में दोपहर के समय कश्मीर रेजिस्टेंस ग्रुप से संबद्ध आतंकवादियों ने निर्ममता की सारी सीमाएं लांघते हुए एक महिला सहित 28 निर्दोष पर्यटकों को ए के-47 राइफलों से अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतार दिया। अनेक अन्य घायल पर्यटक विभिन्न अस्पतालों में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

यह नृशंस और हृदय विदारक घटना आतंकवाद की घृणित मानसिकता और उसके मानवता विरोधी स्वरूप को उजागर करती है। यह एक राष्ट्रीय त्रासदी है, जिसने संपूर्ण राष्ट्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखण्ड एवं समस्त सामाजिक संगठन इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कठोरतम शब्दों में निंदा करते हैं। हम केन्द्र एवं राज्य सरकार से यह मांग करते हैं कि पर्यटकों एवं नागरिकों की सुरक्षा हेतु पुख्ता एवं प्रभावी उपाय किए जाएं तथा आतंकवाद के विरुद्ध चल रहे अभियान को और अधिक सशक्त, व्यापक और निर्णायक बनाया जाए।
हम सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं तथा उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।

 

 

 

ईश्वर उन्हें यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।आज जम्मू-कश्मीर के नरसंहार घटना आक्रोश कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर राणा, उपाध्यक्ष मनवर रौथाण, विरेन्द्र कंडारी, राजेन्द्र कंडारी,खुशाल परिहार, श्रीचंद राणा,लक्ष्मण सिंह, राम सिंह मिंगवाल के अलावा राष्ट्रीय योगी सेना मुकेश गुप्ता व सदस्य नयागांव व्यापार मंडल के सदस्य सुरेन्द्र कपरवान, यशवंत सिंह ,सुरेन्द्र चौधरी,मुरारी गौड़, अरविंद गुप्ता,बसंत गुप्ता, मनीष गुप्ता, आनंद गुप्ता,पंकज देवसाली, कुलदीप जदौडा ,अमर सिंह समेत सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता महिलाएं मौजूद रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *