नशामुक्ति केंद्रों में अब तक हुई घटनाएं

  • 24 अक्टूबर 2021 को रिस्पना पुल के निकट लाइफ केयर फाउंडेशन रिहैब सेंटर में भर्ती युवक की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई।
  • पांच अगस्त 2021 को क्लेमेनटाउन में प्रकृति विहार स्थित नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर केंद्र में भर्ती युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा।
  • 23 अगस्त 2021 को वसंत विहार स्थित जीवन परिवर्तन नशा मुक्ति केंद्र से 12 युवक भाग गए।
  • सितंबर 2022 में राजपुर थाना क्षेत्र के बिष्ट गांव में जागृति फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला।
  • 12 अक्टूबर 2022 को वसंत विहार क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केंद्र से आठ से 10 लोग भाग गए।