BREAKING

देहरादून: श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, कॉलोनी की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

देहरादून | 5 जनवरी 2026

आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति के अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण की अध्यक्षता में समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती नमामि बंसल (आईएएस), नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून से भेंट कर कॉलोनी से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा इस संबंध में एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान समिति के सदस्यों ने नगर निगम देहरादून द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कॉलोनीवासियों द्वारा जब भी नगर निगम को शिकायत दी जाती है, उस पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलती है।

इसके उपरांत समिति के सदस्यों ने डॉ. वरुण अग्रवाल, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम देहरादून से भी मुलाकात की और क्षेत्र में आवारा पशुओं एवं कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर ज्ञापन सौंपा। समिति ने यह भी कहा कि पूर्व की तुलना में नगर निगम देहरादून द्वारा इस समस्या पर अब अधिक गंभीरता से त्वरित एवं सटीक कार्रवाई की जा रही है, जिसके लिए उन्होंने नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें के.पी. उनियाल, अशोक बलूनी, राजेंद्र बलूनी, कैलाश कोठियाल, विमला रावत, विधान सिंह रावत, राजेंद्र रावत, डॉ. एस.पी. सेमवाल, आनंद रावत, गुलाब नेगी, मीनू सुंदरियाल, उदय बिष्ट, देवेंद्र पंवार, बलदेव भंडारी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

समिति ने नगर निगम से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई, ताकि कॉलोनीवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *