BREAKING

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड बोर्ड इम्प्रूवमेंट एग्जाम की तारीख घोषित, 4 से 11 अगस्त तक होंगे एग्जाम!

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड से जुड़े हजारों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं 4 अगस्त से शुरू होकर 11 अगस्त 2025 तक चलेंगी।

किसे मिलेगा मौका?
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में हाईस्कूल के 13,513 और इंटरमीडिएट के 17,727 छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए थे। अब इन फेल छात्रों को पास होने का एक और मौका मिल रहा है।


महत्वपूर्ण तिथियां:

  • परीक्षा प्रारंभ: 4 अगस्त 2025
  • परीक्षा समाप्ति: 11 अगस्त 2025

क्या हुआ बैठक में?

परिषद सभागार में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. मुकुल कुमार सती (सभापति, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद एवं निदेशक, माध्यमिक शिक्षा) ने की। बैठक में वर्ष 2025 (प्रथम) और वर्ष 2024 (तृतीय) की परीक्षाफल सुधार परीक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि परीक्षाएं रामनगर (नैनीताल) से संचालित की जाएंगी, और लिखित परीक्षा का संचालन समयबद्ध तरीके से होगा ताकि मूल्यांकन भी तय समय में पूरा किया जा सके।


स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सूचना:

डॉ. सती ने बताया कि परीक्षा से जुड़ी डिटेल शेड्यूल, गाइडलाइन और निर्देश परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूलों के माध्यम से छात्रों को जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे।


पढ़ाई शुरू करें!

उत्तराखंड बोर्ड ने छात्रों को पहले से ही अलर्ट कर दिया है कि वे समय पर तैयारी शुरू करें ताकि इस मौके का पूरा लाभ उठाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *