BREAKING

“भारत गौरव ट्रेन” से करें दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थों का दर्शन – तिरुपति, रामेश्वरम से कन्याकुमारी तक 12 दिन का विशेष टूर

ऋषिकेश | IRCTC Special Tourism News | 9 जुलाई 2025

अब उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों का दर्शन करना पहले से कहीं अधिक सुगम और सुविधाजनक होने जा रहा है। रेलवे और IRCTC की साझेदारी में 29 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक एक विशेष ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ चलाई जाएगी।


कहां-कहां ले जाएगी यह तीर्थ यात्रा ट्रेन?

इस 12 दिन और 11 रातों की यात्रा में श्रद्धालु इन प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों का दर्शन कर पाएंगे:

  • तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति)
  • रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम)
  • मीनाक्षी मंदिर (मदुरै)
  • स्थानीय दर्शन (कन्याकुमारी)
  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर)

यात्रा का शेड्यूल और स्टेशन

ट्रेन प्रस्थान तिथि:
29 अगस्त 2025 | योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से

इन स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकते हैं:

  • योगनगरी ऋषिकेश
  • हरिद्वार
  • मुरादाबाद
  • बरेली
  • शाहजहांपुर
  • हरदोई
  • लखनऊ
  • रायबरेली
  • मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़
  • प्रयागराज संगम
  • मानिकपुर

पैकेज और किराया विवरण

  • स्लीपर क्लास: ₹24,350 प्रति व्यक्ति
  • थर्ड एसी: ₹41,800 प्रति व्यक्ति
  • सेकंड एसी: ₹55,750 प्रति व्यक्ति

पैकेज में शामिल सुविधाएं:

  • रेल यात्रा
  • शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन
  • एसी/नॉन एसी होटल में ठहराव
  • एसी/नॉन एसी बसों से स्थानीय तीर्थस्थलों का भ्रमण

बुकिंग कैसे करें?

ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध:
www.irctctourism.com पर जाकर यात्री अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं।


IRCTC का बयान

अजीत कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक, IRCTC ने बताया –
“हमारा उद्देश्य है कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के देश के पवित्र स्थलों की यात्रा कर सकें। भारत गौरव ट्रेन इस दिशा में एक सुलभ और संपूर्ण समाधान है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *