देहरादून में एक महिला के साथ उसके मुंह बोले भाई ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी ने महिला को होटल में बुलाकर नशीला पेय पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने वीडियो भी बना लिया और उसी वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत दी है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी निजी समस्याएं बताने पर कई बार नितिन ने महिला की मदद की और हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार रहने की बात कही। आरोपित बहन के नाते उसकी मदद करने की बात कहता था। फरवरी 2024 में आरोपित ने महिला को देहरादून आइएसबीटी के पास स्थित एक होटल में किसी जरूरी काम के बहाने बुलाया।
आरोप है कि महिला को जूस में किसी प्रकार का नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो आरोपित आपत्तिजनक स्थिति में उसके साथ लेटा हुआ था। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो रिकार्ड कर ली।
आरोपित ने वीडियो प्रसारित करने का डर दिखाकर किसी से शिकायत न करने की धमकी दी। इसके बाद वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर आरोपित ने कई बार महिला को हरियाणा बुलाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया।