BREAKING

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 – पहले चरण में रिकॉर्ड 68% मतदान, महिलाओं की भागीदारी रही आगे

देहरादून, 25 जुलाई 2025

दूसरा चरण 28 जुलाई को, 40 विकासखंडों में फिर से दिखेगा लोकतंत्र का जो

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में लोकतंत्र का उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया गया। राज्य के 49 विकासखंडों में हुए मतदान में कुल 68% वोटिंग दर्ज की गई। खास बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान कर लोकतंत्र में भागीदारी की नई मिसाल कायम की।

  • महिला मतदान: 73%
  • पुरुष मतदान: 63%

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और सभी विभागों के बीच बेहतरीन समन्वय दिखा। कुल 17,829 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो चुकी है।


घंटों के हिसाब से बढ़ता मतदान प्रतिशत

समयमतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक11.72%
दोपहर 12 बजे तक27.00%
दोपहर 2 बजे तक41.87%
शाम 4 बजे तक55.00%
देर रात तक68.00%

दूसरा चरण: 28 जुलाई को होगा मतदान

  • 12 जिलों के 40 विकासखंड में होगा चुनाव
  • राज्य निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटा

जिला वार मतदान प्रतिशत (पहले चरण में)

(प्राप्त आंकड़े लगभग)

  • उत्तरकाशी – 82.00%
  • देहरादून – 78.49%
  • उधमसिंह नगर – 81.27%
  • नैनीताल – 70.43%
  • चंपावत – 65.59%
  • पिथौरागढ़ – 64.00%
  • बागेश्वर – 63.11%
  • चमोली – 62.17%
  • टिहरी – 59.71%
  • पौड़ी – 59.50%
  • अल्मोड़ा – 59.11%
  • रुद्रप्रयाग – 57.31%

गांव की सरकार चुनने में दिखा जोश

सुबह के पहले दो घंटे मतदान धीमा रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई। कई बूथों पर रात तक लोग कतार में खड़े रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कई मंत्रियों और अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया।


विश्लेषण:
इस बार पंचायत चुनाव में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, शांतिपूर्ण मतदान और उच्च प्रतिशत यह दर्शाता है कि उत्तराखंड का ग्रामीण मतदाता अपने अधिकारों के प्रति पहले से कहीं अधिक सजग और जिम्मेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *