Tourists Drown in Rishikesh गंगा नदी में पांच पर्यटक नहाते समय तेज बहाव में बह गए। सभी आपस में दोस्त हैं। चार को बचा लिया गया लेकिन एक हरियाणा निवासी युवक लापता है। एसडीआरएफ उसकी तलाश कर रही है। पिछले दस दिनों में बोट कर्मियों ने छह पर्यटकों को बचाया है। ऋषिकेश पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम 3.30 बजे की है।
दस दिन में बोट कर्मियों ने छह को बचाया
मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में बोट कर्मी गंगा में डूब रहे लोगों के लिए फरिश्ता बनते नजर आ रहे हैं। बीते दस दिनों में बोट कर्मियों ने छह पर्यटकों को बचाया है। बीती 20 मार्च को लक्ष्मणझूला स्थित संत सेवा आश्रम के समीप गंगा घाट में दो युवक डूब रहे थे। बोट कर्मियों ने रेस्क्यू कर दोनों युवकों को सकुशल बचाया। अब शनिवार को बोट कर्मी डूब रहे पांच में से चार युवकों को बचाने में सफल रहे।



