BREAKING

Uttarakhand: कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी पर सख्ती…महीने में तीन दिन माफी, चौथी बार पर कार्रवाई

आदेश के अनुसार, महीने में एक दिन देर से आने पर मौखिक चेतावनी दी जाएगी। दो दिन देरी से अने पर लिखित चेतावनी दी जाएगी। उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों, कर्मचारियों की लेटलतीफी अब नहीं चलेगी। महीने में तीन दिन देर होने पर माफी मिलेगी, लेकिन चौथी बार देर होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस संबंध में…

Read Full News

Uttarakhand: प्रदेश में आने वाले वाहनों से 15 जून के बाद वसूला जाएगा ग्रीन सेस, सॉफ्टवेयर तैयार

परिवहन मुख्यालय ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया से एक कंपनी का चयन कर लिया है। ग्रीन सेस वसूली का सॉफ्टवेयर भी तैयार हो गया है। केंद्र की परिवहन समेत अन्य संबंधित वेबसाइटों से इसे जोड़ा जा रहा है। 15 जून के बाद उत्तराखंड आने वाले वाहनों से ग्रीन सेस की वसूली की जाएगी। इसकी तैयारी…

Read Full News

Uttarakhand: परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट बंद, लोग परेशान, नई तकनीकी से काम शुरू करने में आ रहीं दिक्कतें

परिवहन विभाग की पुरानी वेबसाइट बंद होने से लोग परेशान हो गए हैं। नई तकनीकी से तैयार वेबसाइट को शुरू करने में आ तकनीकी दिक्कतें आ रहीं है। परिवहन विभाग की वेबसाइट ठप हो गई है, जिससे लोग परेशान हैं। विभाग ने जो नई वेबसाइट तैयार कराई है, वह नए प्लेटफॉर्म पर लांच नहीं हो पा रही…

Read Full News

Operation Sindoor: कामयाबी का जश्न; भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, सीएम बोले-दुनिया ने देखी भारत की ताकत

राजधानी देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जश्न मनाया गया। भाजपा ने इस मौके पर तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने आज राजधानी में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने पहुंचे…

Read Full News

Mussoorie: दिलाराम एस्टेट में अनाधिकृत रूप से रह रहे 14 परिवारों से पुलिस ने घर कराए खाली, कई ने किया विरोध

कैमल बैक रोड में स्थित दिलाराम एस्टेट में निवास कर रहे 14 परिवारों से किराया नियंत्रण एवं निष्कासन अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट जनपद देहरादून के आदेश के बाद खाली कराया गया। शहर के कैमल बैक स्थित दिलाराम एस्टेट में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद 14 परिवारों से भवन खाली करवाया गया है। इस दौरान कुछ लोगों…

Read Full News

Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, एआई वीडियो मामले ने पकड़ा तूल

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने पर भाजपा और रुद्रसेना के कार्यकर्ताओं ने त्यूणी थाने में धरना दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक एआई वीडियो पोस्ट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा और रुद्रसेना फाउंडेशन के…

Read Full News

CBSE Results 2025: देहरादून रीजन दो पायदान पिछड़कर 13वें स्थान पर पहुंचा, 10वीं-12वीं का इतने फीसदी रहा रिजल्ट

CBSE Board 10th-12th Class Results 2025: पहली बार बोर्ड की ओर से देहरादून रीजन का परिणाम जारी नहीं किया गया है। केंद्र से बने रिजल्ट के आधार पर ही बोर्ड ने जानकारी दी गई है। लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार…

Read Full News

पंक्चर टायर वाला झुका हुआ ट्रक सड़क पर दौड़ता रहा… पुलिस और परिवहनकर्मियों की मुस्तैदी पर उठे सवाल

हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर एक पंक्चर टायर वाला ट्रक कई किलोमीटर तक दौड़ता रहा। श्यामपुर से ऋषिकेश तक झुका हुआ ट्रक राहगीरों के लिए खतरा बना रहा। पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। गनीमत रही कि ट्रक को युवकों ने रोका अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।…

Read Full News

PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर आरोपित सुलेमान गिरफ्तार, सीजफायर पर की थी टिप्पणी

उत्तराखंड के त्यूणी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी सुलेमान खान को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। त्यूणी (देहरादून)। भारत…

Read Full News

Chamoli: वाण में राजजात यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे सीएम धामी, यात्रा का अंतिम आबादी वाला है पड़ाव

सीएम राजजात यात्रा के संबंध में देहरादून में एक बैठक कर चुके हैं। सोमवार को वह लाटू मंदिर के कपाटोद्घाटन के अवसर पर देवाल के वाण पहुंच रहे हैं। वहां सीएम यात्रा की तैयारियों के लिए अधिकारियों, राजजात आयोजक समिति और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। 14 माह बाद संभावित हिमालयी महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात…

Read Full News