BREAKING

कोटद्वार में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का औचक निरीक्षण, महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल की कार्यप्रणाली परखी

कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) | 14 मार्च 2026 उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को कोटद्वार पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क और साइबर सेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, दर्ज मामलों की स्थिति और काउंसलिंग प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं से…

Read More

‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान चंपावत पहुंचा: 18 शिकायतों में से 14 का मौके पर समाधान, परिवारों को जोड़ने पर दिया जोर

चंपावत | 12 मार्च 2026 उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा चलाए जा रहे ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत गुरुवार को चंपावत जिले में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और सदस्य किरण देवी की मौजूदगी में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई में…

Read More

‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान: पौड़ी में महिला उत्पीड़न के मामलों पर सख्त कार्रवाई, कई अधिकारियों के तबादले और जांच के आदेश

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जनसुनवाई में 18 मामलों की सुनवाई की, अधिकारियों को योजनाओं की ग्राउंड लेवल मॉनिटरिंग के दिए निर्देश पौड़ी गढ़वाल | 10 मार्च 2026 उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा चलाए जा रहे ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान के तहत मंगलवार को पौड़ी गढ़वाल के विकास भवन सभागार में…

Read More

महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की देहरादून से शुरुआत, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सुनीं 25 महिलाओं की फरियाद

देहरादून, 9 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘महिला आयोग आपके द्वार’ की उत्तराखंड में औपचारिक शुरुआत सोमवार को देहरादून से हुई। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर स्थित कोषागार सभागार में आयोजित विशेष जनसुनवाई में राज्य महिला आयोग की…

Read More

सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव तोड़ रहा पारिवारिक ताना-बाना, राज्य महिला आयोग ने जताई गहरी चिंता

देहरादून, उत्तराखंड | दिनांक: 10 फरवरी 2025 आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया की तेज़ रफ्तार ने जहां जीवन को सुविधाजनक बनाया है, वहीं इसके दुष्प्रभाव अब समाज और परिवारों की जड़ों को कमजोर करने लगे हैं। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने सोशल मीडिया के बढ़ते नकारात्मक प्रभावों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसे…

Read More

मछली बाजार हत्याकांड पर महिला आयोग सख्त: स्वतः संज्ञान लेकर SSP को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

अध्यक्ष कुसुम कंडवाल बोलीं—देवभूमि में महिलाओं के खिलाफ नृशंस अपराध अस्वीकार्य देहरादून | 02 फरवरी 2026 देहरादून के मछली बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती की सरेआम गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मीडिया रिपोर्ट्स के…

Read More

    महिलाओं के लिए ₹3 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट, विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा: कुसुम कंडवाल

    ऋषिकेश (देहरादून) | 1 फरवरी 2026 उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने केंद्रीय बजट 2026 को महिलाओं और बेटियों के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान “विकसित भारत” की मजबूत आधारशिला रखेगा और देश…

    Read More

    एम्स ऋषिकेश की महिला कर्मी की हत्या पर महिला आयोग सख्त, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

    ऋषिकेश (देहरादून) | 1 फरवरी 2026 उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित शिवाजीनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। एम्स ऋषिकेश में संविदा पर कार्यरत 32 वर्षीय महिला कर्मचारी प्रीति रावत की उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले…

    Read More

    ऋषिकेश वन सर्वे प्रकरण में महिला आयोग की मानवीय पहल, मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

    देहरादून/ऋषिकेश | 06 जनवरी 2026 ऋषिकेश क्षेत्र में वन भूमि से जुड़े सर्वे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उत्पन्न परिस्थितियों को लेकर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है। आयोग ने निर्दोष नागरिकों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है, ताकि…

    Read More

    सोशल मीडिया पर बढ़ती अभद्रता गंभीर चिंता का विषय: महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल

    देहरादून | 25 दिसंबर 2025 उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही अभद्र, आपत्तिजनक और मर्यादाहीन भाषा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा न केवल महिला अस्मिता और गरिमा को ठेस पहुंचा रही है, बल्कि इसका नकारात्मक प्रभाव नई…

    Read More