अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए नहीं जाना होगा झाझरा, देहरादून आरटीओ में तैयार हुआ नया ट्रैक
देहरादून। दोपहिया वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए देहरादून से 20 किमी दूर झाझरा स्थित IDTR नहीं जाना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने देहरादून आरटीओ कार्यालय परिसर में ही ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार कर लिया है, जहां सोमवार, 9 जून से टेस्ट शुरू होंगे।…


