देहरादून: आज से लोक भवन में बसंतोत्सव 2026 का आगाज, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ
देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित लोक भवन में आज से तीन दिवसीय बसंतोत्सव 2026 की भव्य शुरुआत होने जा रही है। प्रातः 10 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) पुष्प प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन करेंगे। बसंत ऋतु के आगमन पर आयोजित इस विशेष उत्सव में प्रकृति, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की विविधता एक ही मंच…


