Uttarakhand Weather उत्तराखंड में आज से कहीं-कहीं बादल छाये रहने और हल्की वर्षा की संभावना है। मंगलवार को चमोली पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार से 13 अप्रैल तक लगभग सभी जनपदों में कहीं-कही हलकी वर्षा होने और घने बादल छाये रहने से पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 36.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 24.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 26.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।