जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डा. प्रवीण पंवार ने कहा है कि इस समय बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा, संक्रमण भले ही मामूली लग रहा हो, लेकिन यह हमें फिर से सजग रहने का संकेत दे रहा है। अब समय आ गया है कि हम फिर से मास्क पहनें, भीड़भाड़ से बचें और अपनी व अपनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।