Uttarakhand Weather Update: देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी में दिन भर उमस भरी गर्मी के बाद करीब तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। बारिश की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बुधवार को दोपहर के दो बजे तक उमस भरी गर्मी के बाद मेघ बरसने से लोगों को राहत मिली है। देहरादून और हरिद्वार समेत प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। ऐसे में मंगलवार की तुलना में बुधवार को दून के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।


