बद्रीश कॉलोनी में अतिक्रमण और आवारा पशुओं का बढ़ता संकट, तीसरी बार शिकायत लेकर नगर निगम पहुंचे स्थानीय लोग
देहरादून, 18 मार्च 2026 देहरादून के बद्रीश कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण और आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बुधवार को श्री बद्रीश कॉलोनी कल्याण समिति के अध्यक्ष चित्रपाल सजवाण के नेतृत्व में करीब 55 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम देहरादून पहुंचा और अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की।…


