देहरादून, 21 जून 2025
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक सक्रियता दिखाते हुए प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर अपने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। इन पर्यवेक्षकों को न केवल जिला पंचायत सदस्य के लिए पैनल तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, बल्कि प्रत्याशी चयन, चुनाव रणनीति और मैदान स्तर पर प्रबंधन की पूरी जवाबदेही भी सौंपी गई है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जारी इस सूची में हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो वरिष्ठ कार्यकर्ता नियुक्त किए गए हैं, जो पंचायत चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया तक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।
भाजपा पर्यवेक्षकों की भूमिका
संबंधित विधानसभा की सभी जिला पंचायत सीटों पर संभावित नामों की पहचान
समर्थित प्रत्याशियों का पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेजना
प्रत्येक ग्राम प्रधान, बीडीसी और सदस्य पदों पर कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़वाने के लिए प्रेरित करना
संपूर्ण चुनाव प्रबंधन और स्थानीय स्तर पर पार्टी के लिए संगठित रणनीति बनाना
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार घोषित किए गए प्रमुख पर्यवेक्षक:
गढ़वाल क्षेत्र:
पुरोला: सते सिंह राणा, डॉ. विजय बडोनी
यमुनोत्री: जगत सिंह चौहान, सुधा गुप्ता
गंगोत्री: राम सुंदर नौटियाल, मुकेश टम्टा
बदरीनाथ: रामचंद्र गौड़, विनोद नेगी
थराली: रघुवीर सिंह बिष्ट, महावीर सिंह पंवार
केदारनाथ: रमेश गड़िया, वाचस्पति सेमवाल
देवप्रयाग: विनोद रतूड़ी, गोविंद अग्रवाल
नरेंद्रनगर: डॉ. देवेंद्र भसीन, रविंद्र राणा
टिहरी: चंद्र किशोर मैठाणी, सुभाष रमोला
धनोल्टी: अतर सिंह तोमर, जोगिंदर पुंडीर
रुद्रप्रयाग: रमेश मैखुरी, गजेंद्र रावत
घनसाली: खेम सिंह चौहान, जयेंद्र सेमवाल
देहरादून ज़िला और आसपास:
चकराता: विनोद सुयाल, विशाल गुप्ता
विकासनगर: सीताराम भट्ट, रविमोहन अग्रवाल
सहसपुर: देशराज कर्णवाल, अरुण मित्तल
रायपुर: ओमवीर राघव, सचिन अग्रवाल
मसूरी: संजय गुप्ता, रतन सिंह चौहान
डोईवाला: नरेंद्र भट्ट, अनुराधा वालिया
ऋषिकेश: नीरू देवी, शोभाराम प्रजापति
पौड़ी और कुमाऊं क्षेत्र:
पौड़ी: वीरेंद्र सिंह रावत, सुधीर जोशी
लैंसडौन: महावीर कुकरेती, आशा कोठारी
यमकेश्वर: डॉ. जयपाल सिंह चौहान, शमशेर सिंह पुंडीर
श्रीनगर: मीरा रतूड़ी, यशपाल बेनाम
चौबट्टाखाल: जगमोहन रावत, विकास कुकरेती
कुमाऊं मंडल की प्रमुख नियुक्तियां:
धारचूला: गणेश भंडारी, कमला चुफाल
डीडीहाट: अशोक नांबियाल, मनोज सामंत
पिथौरागढ़: मीना गंगोला, लोकेश भट्ट
गंगोलीहाट: इंद्र सिंह फरस्वाण, ललित पंत
बागेश्वर: सुरेश कांडपाल, चंपा आर्य
कपकोट: देवेंद्र गोस्वामी, खड़क सिंह टंगड़िया
अल्मोड़ा: अरविंदर बिष्ट, गौरव पांडे
द्वाराहाट: कैलाश पंत, नरेंद्र भंडारी
सल्ट: प्रेम शर्मा, दीप पांडे
रानीखेत: पूरन संगेला, भूपेंद्र कांडपाल
जागेश्वर: रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी
चंपावत: सतीश पांडे, शंकर कोरंगा
लोहाघाट: दर्पण कुमार, शंकर पांडे
तराई और मैदानी क्षेत्र:
लालकुआं: अनिल कपूर डब्बू, कमल नयन जोशी
नैनीताल: देवेंद्र ढैला, विजय भट्ट
भीमताल: महेंद्र नेगी, प्रदीप जनौटी
कालाढूंगी: प्रकाश हरबोला, गोपाल रावत
रामनगर: गुंजन सुखीजा, अजय राजौर
जसपुर: आशीष गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह
काशीपुर: विवेक सक्सेना, समीर आर्य
बाजपुर: राम मेहरोत्रा, रवि पाल
गदरपुर: उत्तम दत्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक
रुद्रपुर: चंदन बिष्ट, श्रीपाल राणा
किच्छा: दिनेश आर्य, भारत भूषण चुघ
सितारगंज: दान सिंह रावत, गोपाल बोरा
नानकमत्ता: नेत्रपाल मौर्य, रामपाल
खटीमा: दीपक मेहरा, रामदत्त जोशी
क्या है रणनीति का उद्देश्य?
भाजपा की यह कवायद पंचायत चुनावों में संगठित समर्थन, स्थानीय समीकरणों की समझ और ग्रामीण स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। पर्यवेक्षक न केवल चुनावी समीकरण साधेंगे, बल्कि पार्टी की जमीनी पकड़ को और मज़बूत करने में भी भूमिका निभाएंगे।


