पीएसी में बड़ी प्रशासनिक चूक, अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश दो माह तक नहीं पहुंचा मुख्यालय, देर से पहुंचा शासनादेश, पुलिस मुख्यालय ने बैठाई उच्चस्तरीय जांच
देहरादून | उत्तराखंडदिनांक: 9 फरवरी 2026 उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। 40वीं वाहिनी पीएसी में तैनात दलनायक खजांची लाल की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का आदेश जारी होने के बावजूद लगभग दो माह तक पुलिस मुख्यालय नहीं पहुंच सका। इसके चलते संबंधित अधिकारी दिसंबर 2025 के बाद भी सेवा…


