India Pakistan Tension भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते उत्तराखंड से जम्मू और पंजाब जाने वाली कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है। ऋषिकेश से जम्मू और पंजाब रूट पर जाने वाली ट्रेनें निरस्त हुई हैं। देहरादून से अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस 10 से 12 मई तक रद रहेगी। हरिद्वार से अमृतसर जनशताब्दी भी रद्द कर दी गई है।
- ऋषिकेश से जम्मू और पंजाब रूट पर जाने वाली ट्रेन निरस्त हुई हैं।
- देहरादून से रोजाना शाम 7:30 बजे अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस 10, 11 और 12 मई के लिए निरस्त कर दी गई है। इस दौरान ट्रेन का संचालन दोनों तरफ से बंद रहेगा।
- हरिद्वार से अमृतसर जनशताब्दी आज रद्द की गई है।
जम्मू और अमृतसर को चलने वाली दो रेलगाड़ियां निरस्त
इसके अलावा जम्मू से काठगोदाम को चलने वाली जम्मू तवी काठगोदाम एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12208 को 11 मई को और काठगोदाम से जम्मूतवी को चलने वाली काठगोदाम जम्मूतवी गाड़ी संख्या 12207, 13 मई को भी रद्द कर दी गई है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह अपरिहार्य कारणों से लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।


