BREAKING

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून में सम्मान समारोह, राज्यपाल ने महिलाओं को दिए ‘महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा’ और ‘मेरी पहचान-2026’ अवॉर्ड

देहरादून | 7 मार्च 2026 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा’ और ‘मेरी पहचान-2026’ सम्मान से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग की ओर से…

Read Full News

ऋषिकेश में जंगल से निकली हथिनी वीआईपी इलाके तक पहुंची, मचा हड़कंप; रायवाला में गुलदार ने ग्राम प्रधान के घर घुसकर कुत्ते को बनाया शिकार

ऋषिकेश/रायवाला | 6 मार्च 2026 ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही से लोगों में डर का माहौल बन गया है। बीती देर रात ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जंगल से निकलकर एक जंगली हथिनी ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास के पास पहुंच गई। हथिनी के…

Read Full News

आर्थिक सर्वेक्षण पर कांग्रेस का हमला: विधायक काजी निजामुद्दीन बोले– “आंकड़े सही हैं तो प्रदेश से पलायन क्यों?”

देहरादून | 6 मार्च 2026 उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित एक प्रेसवार्ता में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर रिपोर्ट में…

Read Full News

देहरादून: आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी का खुलासा, डीएम सविन बंसल का रुड़की सेंट्रल गोदाम पर छापा

देहरादून/रुड़की, 5 मार्च 2026 उत्तराखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजे जा रहे राशन की गुणवत्ता को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार जिले के रुड़की स्थित सेंट्रल गोदाम पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों…

Read Full News

देहरादून: निरंजनपुर मंडी में लगी भीषण आग, तीन फल की दुकानों को नुकसान, शॉर्ट सर्किट बनी वजह

देहरादून, 5 मार्च 2026 राजधानी देहरादून के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र निरंजनपुर मंडी में गुरुवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मंडी की तीन फल की दुकानों में फैल गई, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। एक…

Read Full News

उत्तरकाशी: जंगल की आग बनी जानलेवा, पहाड़ी से गिरा पत्थर… बाइक सवार युवक की मौत

उत्तरकाशी, 5 मार्च 2026 उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में लगी आग अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। बाड़ाहाट रेंज के तहत गणेशपुर क्षेत्र के जंगलों में धधक रही आग के कारण गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहा एक बाइक सवार…

Read Full News

उत्तराखंड: रोते हुए वीडियो में छलका यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, बोले—‘माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हो रहा’

देहरादून/डोईवाला, 5 मार्च 2026 उत्तराखंड के प्रसिद्ध यूट्यूबर और ‘बिग बॉस’ के पूर्व प्रतिभागी अनुराग डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई व्लॉग या शो नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर साझा किया गया भावुक वीडियो है। इस वीडियो में अनुराग डोभाल रोते हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने…

Read Full News

ईरान-इजरायल युद्ध का असर: विकासनगर में बढ़ी चिंता, ईरान में फंसे परिजनों से संपर्क टूटने से परिवार परेशान

देहरादून/विकासनगर, 5 मार्च 2026 मिडिल ईस्ट में जारी ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का असर अब भारत के परिवारों तक भी पहुंचने लगा है। उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में कई परिवार ऐसे हैं जिनके अपने लोग ईरान में रह रहे हैं। बीते कुछ दिनों से उनसे संपर्क न हो पाने के…

Read Full News

Dehradun: तिमली जंगल में चलती गाड़ी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

विकासनगर (देहरादून), 3 मार्च 2026 देहरादून जनपद के सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत तिमली जंगल में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। सहारनपुर से विकासनगर आ रहा एक वाहन अचानक आग का गोला बन गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन रोककर बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

Read Full News

Jollygrant: थानो में विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, निर्माण का एक हिस्सा प्रशासन ने किया सील

जौलीग्रांट (देहरादून), 3 मार्च 2026 जौलीग्रांट के थानो क्षेत्र में स्थित एक कथित विवादित धार्मिक स्थल को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया। मंगलवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने थानो क्षेत्र में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया और प्रशासन पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस…

Read Full News