राहुल गांधी के देहरादून दौरे से पहले सियासी संग्राम, परेड ग्राउंड विवाद पर आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून | 15 जुलाई 2026 कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे से पहले देहरादून में कार्यक्रम स्थल को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। पहले परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाला “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम अब रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में होगा।…


