BREAKING

विद्या मंदिर काफलीगैर का शत-प्रतिशत परीक्षाफल, विद्यालय में खुशी की लहर

काफलीगैर (बागेश्वर), 25 अप्रैल 2026

गत वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, काफलीगैर (बागेश्वर) ने बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों, मेहनती विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया जा रहा है। विद्यालय परिवार ने एक बार फिर अपनी शैक्षिक गुणवत्ता और अनुशासन का परिचय दिया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणजीत सिंह मेहता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया गया है।

विद्यालय की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गौरव का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *