धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: इंटर्न डॉक्टरों का बढ़ेगा स्टाइपेंड, खिलाड़ियों के लिए 283 पद आरक्षित
देहरादून, 11 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। बैठक में सबसे अहम फैसला राजकीय मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस और पीजी इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड को लेकर लिया गया। पिछले कई दिनों से स्टाइपेंड बढ़ाने…


